मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा : थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में निर्माणधीन मकान के छज्जा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मे हुए संघर्ष मे घायल दूसरे ने भी मेरठ के अस्पताल मे उपचार के दौरान मंगलवार की दोपहर को दम तोड़ दिया। हालांकि एक भाई की न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट मे जमानत कराने के बाद हालात बिगड गई थी जिसकी अस्पताल मे मौत हो गई थी। अस्पताल मे पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। बता दें कि रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव मे रामबीर पुत्र धर्मसिंह मकान का निर्माण करा रहा है। मकान के बाहर छज्जा निकालने को लेकर फूल कुमार पक्ष विरोध कर रहा है। 2 अगस्त की सुबह को रामबीर का बेटा रवि व भतीजा पंकज पुत्र सोमवीर मकान की सेटरिंग का सामान लगा रहा था। इसी बीच फूल कुमार पक्ष से आधा दर्जन लोगों ने आकर गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया था। सिर मे धारदार हथियार लगने से रामवीर का भाई सोहनवीर पुत्र धर्मिसंह, बेटा रवि व भतीजा पंकज गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया था। स्वजन सोहनवीर की हालात नाजुक देख उसको सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों का शांति भंग मे चालान कर दिया था। लेकिन न्यायिक कोर्ट मे जमानत कराने के बाद रामबीर की हालात बिगड़ गई थी। स्वजन उसको गंभीर हालात मे मेट्रो अस्पताल मे लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने रामबीर को मृत घोषित कर दिया था। रामबीर की मौत से आक्रोशित स्वजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तत्तकालीन रोहटा थाना प्रभारी पर आरोपितों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए घायलों का सही समय पर उपचार नही कराने का आरोप लगाकर थाने के गेट पर घंटो धरना दिया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करने के आश्वासन पर शांत हुए थे। बाद मे मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस गिरफ्तारी नही कर पाई है। लेकिन मंगलवार को सुभारती अस्पताल मे घायल सोहनवीर पुत्र धर्मसिंह ने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाईयों की मौत की सूचना से स्वजन मे काेहराम मच गया। सूचना पर अस्पताल मे पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया। वहीं स्वजन का आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस जिला स्तर के अधिकारी के चालक की सांठगांठ से पुलिस अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नही कर पा रही है।इन्होने कहा, मृतक के शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया है। पीएम रिर्पोट के आधार पर ही आगे की कार्रवाही की जायेगी। वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पूनम जादौन प्रभारी निरीक्षक रोहटा

