मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के खिवाई गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता बब्लू पंडित ने अपने परिवार एवं समर्थकों के साथ क्षेत्रवासियों को चना और शरबत वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस मौके पर बब्लू पंडित ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी। सिवालखास विधानसभा उपाध्यक्ष अयूब खिवाई,जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव,पाल , सुमित , नाजिम, पवन शर्मा, प्रत्युष, निजाम, लियाकत, आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
