मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।थाना सरधना क्षेत्र के ग्राम मिलक से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा परिजनों द्वारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।ग्राम मिलक निवासी विधवा महिला गीता पत्नी स्व. विनोद ने थाना सरधना में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री साक्षी उर्फ मोनी (उम्र करीब 15 वर्ष) को गांव का ही युवक रिश्ते का चाचा दीनू पुत्र सहन्सरपाल 27 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के समय महिला अपने पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी।पीड़िता की मां का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में आरोपी के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि किशोरी को साजिश के तहत छुपाकर रखा गया है। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने शिकायत करने पर किशोरी की हत्या करने की धमकी भी दी।पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि आरोपीगण उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई भी अनहोनी घटना कर सकते हैं। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता तभी से थाना पुलिस के चक्कर लगा रही है लेकिन आज तक उसकी पुत्री को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। शुक्रवार को भी पीड़िता महिला अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और अपनी पुत्री को सकुशल बरामद कराए जाने की मांग कीपुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इस संबंध में आरोपी के कई रिश्तेदारों को पड़कर उनसे पूछताछ भी की गई है लेकिन अभी तक आरोपी व किशोरी का कोई पता नहीं चलता है उनका प्रयास लगातार जारी है।

