मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।तहसील सभागार सरधना में सोमवार को मुख्य अभियंता, मेरठ द्वितीय द्वारा विद्युत वितरण खंड सरधना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विद्युत व्यवस्था और राजस्व वसूली से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में समस्त उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता, बिलिंग एजेंसी, स्मार्ट मीटर एवं संविदा स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य अभियंता ने अनबिल्ड एक्सेप्शन समाप्त करने, राजस्व वसूली बढ़ाने तथा टर्नअप में सुधार करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने हाई लॉस फीडरों को चिन्हित कर अभियान चलाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सक्सेस स्टोरी फीडर, डीटी सर्वे, मीटर टैगिंग सहित अन्य निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को विद्युत राजस्व में सुधार, लाइन लॉस कम करने और उपभोक्ताओं से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल व अन्य अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने का भरोसा दिलाया।



