मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सरूरपुर ब्लॉक स्थित कदम रिसॉर्ट, भूनी चौराहा के पास शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा के आह्वान पर अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सिवालखास क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अति पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधियों, किसानों और युवाओं ने भाग लिया।सम्मेलन में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने समाज और कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल बघेल ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बताते हुए समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता पर भी जोर दिया। मीरापुर विधायक मिथलेश पाल की पुत्री सुप्रिया पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग की एकजुटता पर जोर देते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की।रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने किसान ट्रस्ट की ओर से किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया। उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने पार्टी की नीतियों का उल्लेख करते हुए सभी वर्गों के हित और उत्थान की बात कही।रालोद जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि पार्टी को किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने रालोद को किसान, मजदूर और सर्वसमाज से जुड़ी पार्टी बताते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।सम्मेलन के आयोजक एवं रालोद नेता सुनील रोहटा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव जाकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम में युवा रालोद जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, विवेक बाफर, अर्जुन ढीडाला, मेरठ मंडल अध्यक्ष इन्द्रपाल भाटी, सतेंद्र तोमर, बाबूराम प्रजापति, राहुल पुनिया, सुबोध मलिक, संजय पनवाड़ी, जितेंद्र कश्यप, देवेंद्र प्रजापति, मानसिंह ठाकुर, महक सिंह कश्यप, रिछपाल प्रधान, टिंकू गोस्वामी, बिशनलाल कश्यप, राजू पंचाल, सुरेंद्र सैनी, सुधीर वर्मा, गौरव गोस्वामी, जयप्रकाश प्रजापति, वीरपाल वाल्मीकि और हरेंद्र प्रधान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटौली ने किया, जबकि अध्यक्षता रिछपाल प्रधान खिर्वा ने की। समापन पर अतिथियों और पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न और उपहार प्रदान किए गए। आयोजकों की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई।



