मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। बागपत रोड स्थित शांति पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विनय कुराली एवं चेयरमैन सौरभ कंसल उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के स्वतंत्रता संग्राम और देश निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीषा मैम, रवि सर, रिंकू मैम, सुरभि मैम और स्वाति मैम का विशेष सहयोग रहा।



