मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। एसएसपी कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरधना क्षेत्र की एक महिला चाकू लेकर पहुंच गई और हाथ की नस काटकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला के हाथ में चाकू देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।बताया गया कि महिला करीब आधे घंटे तक चाकू हाथ में लेकर पुलिसकर्मियों से उलझती रही। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अरुण भाटी ने पुलिस टीम के साथ महिला को समझाने का प्रयास किया।शिकायत को लेकर पहुंची थी एसएसपी कार्यालयजानकारी के अनुसार, सरधना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। महिला का कहना था कि वह मंगलवार को भी शिकायत लेकर आई थी, लेकिन उस समय अधिकारी कार्यालय से जा चुके थे। बुधवार को दोबारा शिकायत लेकर पहुंचने पर समय निकलने की बात कहे जाने के बाद महिला नाराज हो गई और हंगामा करने लगी।सूझबूझ से पुलिस ने चाकू छीनामहिला ने अचानक चाकू निकाल लिया और अपने बाएं हाथ पर लगाने लगी। इसके बाद उसने नस काटकर जान देने की धमकी दी। स्थिति गंभीर होते देख सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने महिला का ध्यान दूसरी ओर लगाने का प्रयास किया।इसी दौरान इंस्पेक्टर अरुण भाटी ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछे से पहुंचकर महिला के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



