किसान-मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देने की बात, 2027 को लेकर सपा नेता ने साझा की मुलाकात की जानकारी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव चौधरी ने खाप चौधरी जी की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बाद सिवालखास विधानसभा क्षेत्र स्थित नारायण रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गौरव चौधरी ने खाप चौधरी जी और अखिलेश यादव के बीच हुई बातचीत तथा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी मीडिया के सामने रखी।गौरव चौधरी ने बताया कि खाप चौधरी जी की अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान किसान और मजदूरों सहित ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने किसान और मजदूर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही है।गौरव चौधरी ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो किसान और मजदूरों के हितों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं, मजदूरों के मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कही गई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौरव चौधरी ने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में किसान, मजदूर और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाप चौधरी जी की अखिलेश यादव से हुई मुलाकात को क्षेत्र के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले समय में किसानों और मजदूरों से जुड़े विषयों पर पार्टी स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।



