मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 20 व 21 सितंबर को शुक्रताल में प्रस्तावित है। बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पुष्कर महाराज का सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के भोला झाल पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी सी.पी. शर्मा उर्फ बबलू पंडित के साथ महासभा और ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पुष्कर महाराज का अभिनंदन करते हुए शुक्रताल में होने वाली बैठक के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पश्चिम के अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री पं. शिवमोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव हुकमचंद शर्मा, मेरठ अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज की मौजूदगी रही।कार्यक्रम में संजय शर्मा, भोला निवासी पं. राकेश शर्मा, राजीव शर्मा लंदनतोड़, प्रभुवन दीक्षित, राजकुमार दीक्षित, सोनू दीक्षित, विमल पाराशर और नीरज पाराशर समेत अन्य ब्राह्मण समाज के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्कर महाराज से मुलाकात कर संवाद किया और उनके शुक्रताल पहुंचने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



