मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी के नेता गौरव चौधरी, बबलू पंडित और वसीम राजा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं।तीनों नेता गांव-गांव और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पारिवारिक आयोजनों और दुख की घड़ी में भी उनकी मौजूदगी देखने को मिल रही है।स्थानीय लोगों के बीच लगातार संपर्क और संवाद के चलते इन नेताओं की क्षेत्र में पकड़ और जनसंपर्क बढ़ता दिखाई दे रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना ही उनकी प्राथमिकता है।राजनीतिक जानकारों की नजर में सिवालखास क्षेत्र में इन तीनों नेताओं की बढ़ती सक्रियता आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



