मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जानी पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को टिमकिया कोठी के पास से पकड़ा। आरोपी की पहचान राधेश्याम पुत्र स्व. कीर्तन लाल निवासी बहरामपुर खास के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की ओर से नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पीड़िता की आयु संबंधी प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



