मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा। थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों पर लगे ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर स्टार्टर, केबल, स्टेबिलाइजर, स्प्रे मशीन और खाद समेत अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों तक भी पुलिस पहुंची और उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को चिंदौड़ी खास निवासी पंकज कुमार ने थाना रोहटा में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उसके खेत पर लगे ट्यूबवेल से स्टार्टर, केबल, स्टेबिलाइजर, स्प्रे मशीन और डीएपी खाद का कट्टा चोरी कर लिया गया। इसके अलावा चंद्रपाल, धनपाल, प्रवेश, मांगेराम, विश्वास और पंकज के खेतों में लगे ट्यूबवेलों से भी सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 155/26 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कल्याणपुर माइनर पुलिया पर दबोचे गए दो आरोपीएसएसपी मेरठ और एसपी ग्रामीण के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सरधना के नेतृत्व में थाना प्रभारी रोहटा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुर माइनर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस ने यहां से मोनू पुत्र सतवीर निवासी रजापुर थाना सरूरपुर और आमिर पुत्र वकील निवासी खिवाई थाना सरूरपुर को गिरफ्तार किया।*चोरी का माल खरीदने वालों की भी कड़ी खुली*पुलिस पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एहसान पुत्र निजामुद्दीन निवासी रोहटा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसके बाद एहसान की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में नौशाद पुत्र दिलशाद अंसारी निवासी श्यामनगर मेरठ, वसीम पुत्र कमरूद्दीन निवासी इंचौली और साहिल मलिक पुत्र साजिद मलिक निवासी औरंगशाहपुर डिग्गी मेरठ को सलाहपुर पैठ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का खरीदा हुआ सामान बरामद किया गया है। बरामदगी और आरोपियों की भूमिका के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/111 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



