मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ग्राम नवाबगढ़ी निवासी ईशान पुत्र अहसान ने थाना सरधना में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर दस लाख रुपये का लोन कराने के नाम पर 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।तहरीर में ईशान ने बताया कि उसकी मुलाकात मनीष शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। मनीष ने कथित रूप से उसे बताया कि वह उसका दस लाख रुपये का लोन करा देगा और इसके लिए शुरुआत में 40 हजार रुपये देने होंगे। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए पीड़ित ने उसे नकद 40 हजार रुपये दे दिए।पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद मनीष शर्मा ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके अलावा वह कथित रूप से व्हाट्सऐप पर धमकी भरे संदेश भेज रहा है। पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है।



