मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली ने सहारनपुर पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।तसव्वर अली ने अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों, संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं के बीच जनसंपर्क अभियान को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर भी चर्चा हुई। तसव्वर अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार जनता के बीच सक्रिय है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है।अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद तसव्वर अली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।



