मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।जानी थाना क्षेत्र के जानी हलका में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला थाने से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल चोरी का है। मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हलका क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कई वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों के अनुसार, महिला हल्का प्रभारी की तैनाती के बावजूद चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पूर्व की वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की है।



