मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत खिवाई में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। खिवाई नगर पंचायत के स्वर्गीय पूर्व चेयरमैन तस्लीम चौहान की पुत्री की सगाई की रस्म सपा के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने अपने हाथों से निभाई।स्वर्गीय तस्लीम चौहान के परिवार ने सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित को परिवार के बड़े सदस्य का सम्मान देते हुए सगाई की जिम्मेदारी सौंपी। सीपी शर्मा ने मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार सगाई की रस्म पूरी कराई और नवविवाहित जीवन की शुरुआत करने जा रहे दोनों युवक-युवती को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना की सराहना की। खास बात यह रही कि खिवाई नगर पंचायत सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित का पैतृक गांव भी है। ऐसे में स्वर्गीय पूर्व चेयरमैन तस्लीम चौहान के परिवार द्वारा उन्हें परिवार के बड़े सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपे जाने को क्षेत्र में चर्चा का विषय माना जा रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, अलग-अलग समाजों के बीच रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के चलते सीपी शर्मा की क्षेत्र में लगातार सक्रियता दिखाई दे रही है। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच उनकी मौजूदगी और सामाजिक संपर्क को उनके बढ़ते राजनीतिक एवं सामाजिक कद से जोड़कर देखा जा रहा है।सगाई समारोह के दौरान सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने दोनों लड़का-लड़की को सुखद एवं खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। परिवार और मौजूद लोगों ने भी इस अवसर को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला बताया।



