मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सिवालखास में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता वसीम राजा ने झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर युवाओं के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।इस दौरान वसीम राजा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है। युवाओं को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय लोग शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे सिवालखास में देशभक्ति का माहौल नजर आया। वसीम राजा ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।



