Oplus_16908288
शादाब कैमरामैन मेरठ
मेरठ। मेरठ के अपर चैंबर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। इसके बाद कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई” जैसे गीतों के माध्यम से देश की अनेकता में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। वहीं “ये देश है वीर जवानों का” जैसे सदाबहार देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा है। देश की तरक्की और मजबूत भविष्य के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया। भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए किया गया।



