मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटौर-दौराला में उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा विद्यालय से आर्य समाज होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में छात्राओं एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा थामकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ तथा देशभक्ति के अन्य नारों का जयघोष किया। लोगों को अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर छात्राओं ने “मैं रहूं न रहूं, मेरा भारत रहना चाहिए”

तथा “मिले जन्म दोबारा तो भारत वतन मिले” जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई तथा बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर, सुनीता रानी, डॉ. निशा, डॉ. स्नेहलता, निधि सक्सेना, रबीता, सुमन, अंजली, शालिनी, ममता मित्तल, सविता, उमा, रचना, अंजली कौशिक, मनीषा राणा, पूजा, नेहा शर्मा, विक्रम, अरुण, नीरज, दानिश आदि उपस्थित रहे।



