मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में जानी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 13 अगस्त को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी से सिसौला बुजुर्ग निवासी सादिक पुत्र साबिर उर्फ सब्बीर जबरन बात करता था। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस में पॉक्सो एक्ट की धारा व एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर आरोपी सादिक को जानी क्षेत्र में ब्लॉक के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



