मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। हरिद्वार की हरकी पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर पथौली पहुंचे अंकुर फौजी ने साढ़े 15 घंटे में कांवड़ यात्रा पूरी कर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। पथौली पहुंचने पर उन्होंने विधिवत जलाभिषेक कर यात्रा पूरी की।अंकुर फौजी पुत्र गजेंद्र सिंह दहिया की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंकुर ने दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी कर गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। युवाओं को उनकी उपलब्धि से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस दौरान रवि भारत चिकारा, ओमेन्द्र सिंह दहिया, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम और गौरव चौधरी समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अंकुर फौजी को बधाई दी।



