मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना क्षेत्र के गांव किठौली में दो दिन पूर्व आवारा कुत्तों के हमले में लख्मी सैनी की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित मृतक के निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।बबलू पंडित ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को शासन-प्रशासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।



