मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित यूजी एवं पीजी छात्र-छात्राओं के लिए पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘दीक्षारम्भ-2026’ का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उद्योगों की मांग के अनुसार कुशल प्रोफेशनल तैयार कर रहा है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने विद्यार्थियों से स्वयं को समय के अनुरूप लगातार अपग्रेड करने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया, जबकि प्रतिकुलपति प्रो. मानस रंजन ने स्टूडेंट एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



