अनीस खान संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। चौधरी चरण सिंह गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित भोला झाल पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने शिवभक्त कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।इस दौरान बबलू पंडित ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली, प्रवीण शर्मा, अयूब खिवाई, सिवालखास उपाध्यक्ष सुमित शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ियों का अभिवादन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।



