मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मोहद्दीनपुर स्थित एसआरडी ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेरठ पुलिस फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी एंड सी क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए टी एंड सी क्रिकेट क्लब की टीम 116 रन पर सिमट गई। मेरठ पुलिस फाइटर की ओर से विवेक यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ पुलिस फाइटर ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने महज 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। देव राघव ने नाबाद 69 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान अंकुश पाठक ने 31 रन का योगदान दिया।फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए देव राघव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
