मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी हामिद पुत्र शब्बीर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए जनपद मेरठ की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश एवं प्रशासनिक निर्देशों के क्रम में की गई है।पुलिस के अनुसार हामिद के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न मामलों को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई को आवश्यक माना। संबंधित आदेश के तहत हामिद को आगामी तीन माह तक मेरठ जनपद की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।थाना पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि वह बिना सक्षम अनुमति के मेरठ जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव सिंह का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसी कार्रवाई की जाती है। जिला बदर की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखना है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि जिला बदर किए गए व्यक्ति के जनपद में आने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें,
