मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाफर में युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर द्वारा आयोजित सरबत वितरण शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया ने किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस जनसेवा कार्यक्रम में राहगीरों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को शीतल सरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। रणवीर सिंह दहिया ने विवेक बाफर एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया जनसेवा का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और इससे सामाजिक एकता को बल मिलता है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं राहगीरों ने शिविर का लाभ उठाया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।अंत में आयोजक विवेक बाफर ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
