मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। पंचवटी कॉलेज, मेरठ में रविवार को संयुक्त गुर्जर परिसंघ की कोर कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सामाजिक सुधार, संगठन विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक में गत 10 मई को आयोजित गुर्जर जनजागृति सम्मेलन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सम्मेलन की आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया।कोर कमेटी ने निर्णय लिया कि आगामी 14 जून को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर को परिसंघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जनपदों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और बिजनौर से आने वाले गणमान्य व्यक्तियों, कोर कमेटी सदस्यों, मृत्युभोज का त्याग करने वाले परिवारों तथा मातृशक्ति का भी सम्मान किया जाएगा।बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि मेरठ जनपद के सभी 12 ब्लॉकों में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए पांच-पांच सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां जन-जागरण अभियान चलाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन ने 1000 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान की शुरुआत 4 जुलाई 2026 को ग्राम पांचली खुर्द से की जाएगी।बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले एवं जिले के बाहर विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं और बैठकों का आयोजन कर मृत्युभोज सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा।बैठक में मुख्य संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर, मुख्य सह-संयोजक जगदीश पुट्ठा, मुख्य सह-संयोजक वीरेंद्र कुमार, संयोजक जितेंद्र प्रधान, सुनील भड़ाना, नवाब सिंह लखवाया, कैप्टन सुभाष नागर, सुमित प्रधान, ब्रह्मपाल सिंह, दीपक शरण मोरल, डॉ. विनोद, अहलकार नागर, अश्वनी कुमार, यशो गुर्जर, प्रीत मंडोरा, प्रवीण मंडोरा, गजेंद्र नागर, ललित गुर्जर, पुष्पेंद्र कुंडा, रोहित ममुरी, कंवरपाल नागर, सचिन धामा, संजय प्रधान सलारपुर, योगेश कपासिया, लवकुश शास्त्री सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
