मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। पाँचली बुजुर्ग गांव के जंगल में किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके घर से पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। ग्राम पाँचली निवासी सोनू कुमार ने थाना सरूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि एक मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उसके समेत कई किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी मेरठ के निर्देश पर थाना पुलिस ने जांच के दौरान कस्बा हर्रा निवासी राकिब पुत्र उमर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही चोरी की अन्य घटनाओं में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

