Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के गांव ढडरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर/शिव मंदिर के महंत धर्मदास से मारपीट और विवाद करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।बताया गया कि आठ मई को मंदिर के महंत धर्मदास के साथ विवाद और मारपीट हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। मामले में थाना जानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ सरधना के निर्देशन में थाना जानी पुलिस ने आरोपी गुरुवचन पुत्र बेगराज निवासी गांव ढडरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 53 वर्ष बताई गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

