नदीम चौहान व शफीक अहमद की मौजूदगी में कार्यक्रम, ग्रामीणों में उत्साह
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलडी गांव में एक नए रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान , तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान गांव के अनेक सम्मानित व्यक्ति, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे।नदीम चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में इस तरह के नए व्यवसायों का खुलना सकारात्मक संकेत है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं शफीक अहमद ने रेस्टोरेंट संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के सम्मान और आपसी सौहार्द के साथ हुआ। गांव में इस नए रेस्टोरेंट के खुलने से लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।

