मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के ग्राम कलंजरी में ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना जानी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।ग्राम प्रधान पीड़िता सविता देवी, पत्नी महाराज सिंह, निवासी ग्राम कलंजरी ने बताया की शुक्रवार को ग्राम पंचायत कलंजरी के कार्यों की जांच के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि धर्मबीर ,योगेश,और धर्मपाल, सहित अन्य लोगों ने उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के अनुसार, उन्होंने पहले आयुक्त और जिलाधिकारी के समक्ष सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिस पर कब्जा मुक्त कराने का आदेश भी जारी हुआ था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मना करने पर आरोपियों ने हाथापाई करने की कोशिश की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।थाना जानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

