लगातार शिकायतों पर एसएसपी का सख्त रुख, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मेरठ एसएसपी व डीआईजी डॉ. विपिन ताड़ा ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। जानी थाने पर तैनात दरोगा मोहन सिंह और आकाश दीक्षित को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, दोनों दरोगाओं के खिलाफ लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं। इन शिकायतों की प्राथमिक जांच के बाद एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

