oplus_2097152
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ में नए वर्ष के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में सरधना थाना पुलिस, सरूरपुर थाना पुलिस, रोहटा थाना पुलिस और जानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस टीमों ने सरधना कस्बा, कस्बा हर्रा, भूनी चौराहा, रोहटा कस्बा भोला झाल, जानी गंग पुल तथा सुभारती बाईपास चौराहे पर चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए वर्ष के दौरान लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि आम जनता सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में नए साल का स्वागत कर सके।

