अनीश अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना। शुक्रवार को सरधना पत्रकर एसोसिएशन की ओर से एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर एवं सीओ सरधना आशुतोष कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, मीडिया के प्रति सकारात्मक सहयोग तथा जनहित में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को सम्मान पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।सम्मान समारोह के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि एसडीएम एवं सीओ के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है तथा आम जनता को प्रशासन से त्वरित न्याय और सहयोग मिल रहा है। अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं एसडीएम उदित नारायण सेंगर एवं सीओ आशुतोष कुमार ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप, थाना प्रभारी सरूरपुर गौरव सिंह सहित रिहान खान, शुभम गुप्ता, शाह आलम, दानिश अंसारी, लुकमान चौहान, अनुज कुमार, रुबाब आलम, आस मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

