मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। भोला रोड़ स्थित जे०एम०सी० ग्रुप ऑफ हॉस्पिटलस एंड इंस्टीट्यूटस में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंगमंच” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार मीना (IAS), वाइस चेयरमैन मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी तथा विशिष्ट अतिथि यशवीर सिंह (UPCLDF) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन डा. आशीष जैन, डायरेक्टर डा. प्रिया जैन, फाउंडर डा. मीरा जैन, वाइस चेयरमैन डा. अभिनव जैन तथा रजिस्ट्रार डा. राहुल शुक्लानिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम में इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों सहित आस-पास के कई गाँवों के प्रधानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान पूर्व में उत्तीर्ण व वर्तमान सत्र के टॉपर ऑफ द ईयर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।नारी की महत्ता पर आधारित एक प्रभावशाली प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया। नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्रों ने नाटक, सरस्वती वंदना, ओथ सेरेमनी, डांस और रैंप वॉक जैसी रोचक प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्य रजनी रानी, HOD डा. नीमा चौरसिया, पैरामेडिकल टीचिंग स्टाफ अमित जैनवाल, अजय, पलक, नर्सिंग स्टाफ नेहा पिलानिया, संजना, रितू राठी, अनू, मीनू कुमारी, विशाल त्यागी, तथा नॉन-टीचिंग स्टाफ शिवम त्यागी, आशीष कुमार, रोहित को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के अंत में डा. आशीष जैन व डा. प्रिया जैन ने सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, छात्र-छात्राओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

