मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। शनिवार को जे०एम०सी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड इंस्टिट्यूशन के तत्वावधान में ग्राम पेपला, भोला रोड स्थित जे०एम०सी मैडिसिटी हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका जैन एवं डॉ. आशीष जैन, तथा जनरल फिजिशियन डॉ. अभिनव जैन की देखरेख में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच की गई।शिविर में आंख, नाक, कान, गला, हड्डी, बच्चों के रोग एवं जनरल बीमारियों से संबंधित जांच और उपचार निशुल्क किए गए। साथ ही, सभी प्रकार के ऑपरेशन, टेस्ट और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।इस मौके पर मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत CGHS, ECHS और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए कैशलेस सुविधा भी प्रदान की गई। स्थानीय लोगों ने जे०एम०सी ग्रुप द्वारा की गई इस पहल की सराहना की और नियमित अंतराल पर ऐसे शिविर लगाए जाने की मांग की।

