मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की भोला झाल पर गणेश विसर्जन के दौरान किशोरी रोती और बिलब्लाती हुईं भोला झाल चौकी इंचार्ज आदेश कुमार को मिली और किशोरी से पूछताछ की गई तो किशोरी सिर्फ अपना ही नाम बता ताई रही थी। उसके बाद चौकी इंचार्ज आदेश कुमार किशोरी को चौकी पर ले आए और किशोरी के माता-पिता की जानकारी करनी शुरू करनी चालू कर दी बड़ी मस्कत के दो घंटे के बाद किशोरी कनक पुत्री सोनू निवासी मोहकमपुर थाना टीपी के रूप में हुई ।और किशोरी की दादी कमलेश को भोला झाल चौकी पर बुलाकर किशोरी कनक को सह कुशल सुपुर्द की गई । किशोरी की दादी कमलेश ने बताया कि यह बच्ची गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान घर से गायब हो गई थी जिसकी तलाश हम भी परिवार वाले शहर भर में कर रहे थे। तभी हमारे पास थाने से फोन आया कि आपकी बच्ची भोला झाल चौकी पर हैं और मैं अपने पूरे परिवार की तरफ से जानी थाना की भोला झाल चौकी पुलिस का आभार व्यक्त करती हूं । किशोरी को उसके मां-बाप से मिलने वाली टीम का नाम भोला झाल चौकी इंचार्ज आदेश कुमार, उप निरीक्षक सोमेश साहू, उप निरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल अभिनव शर्मा, कांस्टेबल अंकित सैनी ने किशोरी कनक को परिजन से मिलवाया।

