oplus_6291456
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। स्टेप टू सक्सेस स्कूल में आयोजित, सीबीएसई क्लस्टर खोखो प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई इसके बाद माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक रघुवेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।कालेज की चेयरमैन अंशु बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।फाइनल मैच में जब खिलाडी मैदान में उतरे तो मानो हर दौड और हर स्पर्श के साथ उनकी मेहनत और जुनून बोल रहा था। प्रधानाचार्य शालिनी राय ने सबको खेल और एकता का संदेश दिया।नंट फासिस कान्वेंट स्कूल आगरा व सेंट सीएफ आगरा के बीच खेला गया जिसमें सेंट प्रवसिंस ने 10/01 अंक से जीत हासिल की।सुदिति ग्लोबल स्कूल मैनपुरी व एसएमएस दत्ता नौजगे खटीमा उधमसिंह नगर उत्तराखंड के बीच हुआ जिसमें 15/13 अंको से सुदिति ग्लोबल स्कूत स्कूल मैन पुरी ने जीत का परचम लहराया।बालेराम बजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर बनाम शास्त्री नगर मेरठ बनाम सेंट एण्ड्यू के बीच हुआ। इस मैच में बालेराम बजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर मेरठ में 9/6 अंक से जीत हासिल कर परचम लहराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी राय ने विजयी टीमों को शुभकामनाएँ दी और संबोधन में खिलाडियों की मेहखत, खेल भावना और अनुशासन की सराहना की ।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

