मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानीखुर्द स्थानीय कस्बे में एक सप्ताह पूर्व कश्यप समाज के युवकों पर हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। घटना के आरोपी गिरफ्तार न होने पर प्रदेश के कई मंत्री से लेकर सत्ताधारी पार्टी के संगठन के लोगों ने कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर गिरफ्तारी की मांग की थी।स्थानीय कस्बा में इक्कीस जुलाई की रात्रि घर की बच्चों द्वारा डोर बैल बजाने को लेकर हुई कहासुनी के चलते चाकुओं व धारदार हथियारों से हमला कर श्रीपाल कश्यप,पत्नी ऊषा ,उनके पुत्र गौरव,भतीजा मनोज आदि घायल हो गए थे।घटना में सलीम पुत्र मुस्तकीम,नाजिम पुत्र जहीर, जाबिद पुत्र जब्बार,साबू व इस्तेकार निवासी जानी खुर्द के खिलाफ प्राण घातक हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई भी आरोपी गिरफ्तार न करने पर प्रदेश के कई मंत्री से लेकर सत्ताधारी पार्टी के कई पदाधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर से मिले और नाराजगी जताई।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,दरोगा आलोक कुमार,अरुण भाटी की टीम ने आरोपी इस्तियाक पुत्र यामीन निवासी जानी खुर्द को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित जानी कलां वाले रास्ते से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

