मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़-पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए लापता युवक का शव आसिफा बाद मध्य गंग नहर मुर्गी फार्म के समीप किनारे से बरामद किया। मृतक की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ करने में लगी हुई है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हत्या में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बता दे कि थाना कंकरखेडा के गांव सिंघावली निवासी मोहसिन अपने ताउ के लड़के आशु उम्र 40 वर्ष बाइक द्वारा नगर की एक कॉलौनी में स्थित एक मकान में टाईल्स लगाने का कार्य करने पहुंचे थे। लेकिन पहले से ही मकान में पांच युवक घात लगाए बैठे थे। वही उक्त युवकों ने आशु व मोहसीन को बंधक बना कर अलग अलग जंगल में फैक कर फरार हो गए थे। वही मोहसिन ने किसी तहर बंधक मुक्त होकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना देते हुए आशु के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस े गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी। मगर पुलिस का मोहसिन पर शक होने पर थानें में बैठा लिया था। थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि मोहिसन के साथ आशु नगर की एक कॉलौनी में टाईल्स का कार्य करने पहुंचा था पुलिस पुछताछ मोहसिन ने बताया कि आसिफ, साबिर, रिहान उर्फ गोलू गांव गेसूपुर थाना किठौर निवासी व मैना पूठी थाना सरधना निवासी जान मोहम्म्द व जाकिर मकान में मौजूद थे। उन्होनें हम दोनों को नशीला पदार्थ किसी चीज में मिलाकर पिला दिया था। और बेहोसी की हालत हो जाने पर मारपीट कर अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम गेसूपुर निवासी आसिफ, साबिर, रिहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस ने उक्त तीनों युवको से पुछताछ करने पर उन्होनें बताया आशु की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। तथा उसके शव को मध्य गंग नहर मुर्गी फार्म के समीप नहर किनारे फेंक दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को लेकर मध्य गंग नहर पहुंची जहां उनकी निशानदेही से मृतक आशु को शव को नहर किनारे से बरामद कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या में फरार चल रहे जान मोहम्मद व जाकिर की गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक शादी शुदा था तथा वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से पत्नी अफसाना, पुत्र तला 14, पुत्री अलशिफा 18 वर्षीय, बहन मोसमीन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं पुलिस पकड़े गए हत्यारोपियों से हत्या करने का कारण के बारे में पुछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने हत्या के मामले में तहरीर नहीं दी है।

