मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैडी ने बुधवार को कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिंप अध्यक्ष ने सलावा पुल से विभाग की ओर से कांवड मार्ग पर लगाये गये पथ प्रकाश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कांवड शिविरों मे भी शिव भक्तों के लिए की गई भोजन, हव, प्रकाश आदि व्यवस्था को परखा। कांवड शिविर मे विश्राम कर रहे कांवडियों का हाल चाल जाना और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे मे पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होने विभाग के कर्मचारियों को रात्रि के समय पाठ प्रकाश का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। अतुल पूनिया, मोनू शर्मा, मोहनदास, वेदपाल, सुशील आडवाणी आदि मौजूद रहे।

