मवाना संवाददाता एन 20 न्यूज़
मवाना।कोतवाली मवाना में समाधान दिवस आयोजित किया गया,समाधान दिवस में एसपी देहात डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा,एसडीएम मवाना अंकित कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी.इस दौरान कस्बे के मौहल्ला मुन्नालाल के रहने वाले मोनू ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला बिलाल नाम का लड़का 17 जून की रात उसके घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुआ और कमरे में रखे तीन मोबाइल फोन,40 हजार रूपये की नकदी चोरी कर भाग गया,चोर के भागते समय मोनू की पत्नी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया शोर सुनकर मोनू व उसके अन्य परिजन बिलाल के पीछे भागे और डॉक्टर धर्मपाल के सामने उसे पकड़ लिया खुद को घिरता देख चोर बिलाल ने सारे मोबाइल वापस लौटा दिया और पैसे लेकर भाग गया,बिलाल की मां ने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक पैसे वापस नहीं किए हैं शिकायत सुनने के बाद एसपी देहात ने थाना प्रभारी को समाधान का आश्वासन दिया,इसके अलावा बहोड़पुर गांव के रहने वाले प्रधान सऊद ने एसपी देहात को बताया कि उसके पड़ोस में दबंग व्यक्ति सड़क पर निर्माण कर रहा है विरोध करने पर वो जान से मारने की धमकी देता है, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी देहात को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बाजार व मुख्य मार्ग पर टूटी हुई सड़कों से लोगों का आना जाना दुश्वार हो गया है आगामी कांवड़ यात्रा में भोले भक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,इसके अलावा बाजारों में अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगाया गया हैं संदर्भ में अनेकों बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हुई.वहीं जाम की समस्या के समाधान के लिए भी अनेकों बार शिकायती पत्र सौंप चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

