मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।नीलकंठ हॉस्पिटल द्वारा शुक्रवार को ग्राम बडकली में ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया, इस चिकित्सा शिविर में 115 मरीजों की निःशुल्क जॉच की गई एवं दवाईयॉ भी वितरित की गयी। कैम्प का शुभारम्भ ग्राम प्रधान अर्चना सोम, नीलकंठ हॉस्पिटल की कार्यकारी निदेशिका सोनिया अहलावत एवं मैडिकल डायरेक्टर विक्रान्त यादव द्वारा किया गया।कार्यकारी निदेशिका सोनिया अहलावत ने इस अवसर पर कहा कि गॉवों में मरीज समय से बीमारी का इलाज नही करा पाते है और समय से न दिखाने के कारण वह बीमारी बहुत गंभीर हो जाती, कभी-कभी ईलाज न मिलपाने के कारण मरीज की मृत्यु हो जाती हैं। नीलकंठ हॉस्पिलट का यह एक प्रयास है कि प्रत्येक गांव में जाकर जरूरतमंद मरीजों की निशुल्क जॉच की जाए और उनका उपचार किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मरीज कैम्प से हॉस्पिटल आता है तो उसे कम से कम खर्च में बेहतर ईलाज उपलब्ध कराया जायेगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अर्चना सोम ने कहा कि नीलकंठ हॉस्पिटल द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं कि वह घर-घर जाकर सभी मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं और ग्राम में निःशुल्क दवाईयां व जॉचे उपलब्ध करा रहें हैं।मैडिकल डायरेक्टर विक्रान्त यादव ने नीलकंठ हॉस्पिटल की ओर से ग्राम प्रधान एवं सभी मरीजों का धन्यवाद किया कि वह सभी इस विशेष चिकित्सा कैम्प में आये और अपनी बीमारी का ईलाज कराया। उन्होंने कहा कि नीलकंठ हॉस्पिटल, मोदीपुरम मेरठ का यह प्रयास है कि जरूरतमंद मरीज को समय से ईलाज मिल सके और वह अच्छे से जीवनयापन कर सकें।इस अवसर पर नीलकंठ हॉस्पिटल के मैनेजर रेनु चौहान, डॉ0 प्रस्शती, डॉ0 नबील खान, डॉ0 सिरातुल नबी, अंजु चौधरी अक्षय कटारिया, निशा, मनिषा, शिवम शर्मा, सुधीर कश्यप, अमन, अंकित कुमार आदि का योगदान रहा।

