एसएसपी डा विपिन ताड़ा थानाध्यक्ष कार्यालय का फीता कटते हुए फोटो
पुलिस को जनता से मधुर व्यवहार बनाए – एसएसपी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़-थाना परिसर में नव निर्मित थानाध्यक्ष प्रभारी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व महिला प्रसाधन एंव मैस का एसएसपी ने फीता काटकर व लोकापर्ण कर उद्घाटन किया।इस दौरान एसएसपी डॉ० विपिन टाडा ने कहा थानाध्यक्ष का कक्ष छोटा होने के कारण फरियादियों की समस्यां सुनने में परेशानी होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फारियादियों को बैठने की उचित व्यवस्था है। महिलाएं हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

महिलाओं को भी किसी तरह की पेरशानी नहीं होगी। मैस का जीर्णोद्धार कराया गया है। जिससे पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। साथ ही पुलिस से जनता से मधुर व्यवहार करने व उनकी शिकायतों को शीघ्र ही निस्तारण करने की बात कही। जिससे पुलिस व जनता का विश्वास का रिश्ता मजबूत बन सके। एसएसपी ने चौकीदारों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ सदर देहात शिव प्रताप, थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप, चेयरमैन हिटलर त्यागी, ब्लाक प्रमुख ब्रहम सिंह गुर्जर, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गुल्लू प्रधान, सुंदर बढ़ला, नवनीत त्यागी, इंद्रेश त्यागी, सचिन त्यागी, संजीव त्यागी, मदन गुर्जर, कालू प्रधान, साब्बे प्रधान, परवेज मुन्नर, औसाफा चौधरी, राजेंद्र गर्ग, शिव दत्त प्रधान, गुड्डू, अमरीश उर्फ गुड्डू, ललित त्यागी उर्फ लाल्ला, देवेंद्र शर्मा, चेयरमैन योगेंद्र, सोहनबीर, मोहित गुर्जर, आदि मौजूद रहे।


