प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में सर्वेश ने कड़े मुकाबले में बहत्तर वोट से खालिद को दी पटकनी
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।मंगलवार को जानी खुर्द में राशन डीलर के हुए प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में सर्वेश ने अपने प्रतिद्वंदी खालिद को बहत्तर वोट से हराकर परचम लहराया। यह चुनाव आगामी प्रधानी के चुनाव को लेकर माना जा रहा है। जानी खुर्द में राशन डीलर की शिकायत के बाद और एक रिक्त हुए पद पर आम सहमति न बनने पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था आज हुए इस प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव को संगीनों के साए में सम्पन्न कराया गया।इस चुनाव में सर्वेश को 211 मत व प्रतिद्वंदी खालिद को 139 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में विजय हुए सर्वेश द्वारा 72 वोट से खालिद को पटखनी दी गई।यह राशन डीलर का चुनाव आगामी प्रधानी के चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।अब राशन डीलर की जीत के कंधे पर प्रधानी चुनाव की तैयारी की चर्चा गांव में जोरो पर है।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,एडीओ पंचायत नीरज कुमार सचिव रिनित सचिव जितेंद्र सचिव अनुज सचिन सनी मलिक ग्राम प्रधान वेदपाल फौजी आदि मौजूद रहे ।

