मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।बज्म-ए-बानो (इंडिया) के तत्वाधान में आज स्थानीय वैस्टर्न यू०पी० चैम्बर ऑफ कॉमर्स मेरठ कैन्ट के सभागार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की उर्दू विभाग उपाध्यक्ष डा० शादाब अलीम ने की तथा विख्यात शायरा दानिश गज़ल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।बज्म-ए-बानो की महासचिव शहनाज़ अहमद ने कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी जरूरत महिलाओं का शिक्षित होना है। बज्म-ए-बानो इस सम्बन्ध में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथा कई चैरिटेबिल विद्यालय बज्म् की सहायता से शिक्षा सेवा का कार्य कर रहे हैं। अब हमारी बेटियों को कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह बनकर उच्च शिक्षा प्राप्त करके ऊचें पदों तक पहुंचकर अपने देश की सेवा करनी है।डा० शादाब अलीम ने बज्म् की समाज सेवा के कार्यों की सराहना की और कहा कि आज हमारे समाज के बज्म्-बानो जैसी संस्थाओं की जरूरत है।मुख्य अतिथि दानिश गजल ने अपनी गज़ले सुनाकर वाह-वाही लूटी और उनकी गजलों को बार-बार सुन गया। इस अवसर पर बज्म-बानो की सदस्यों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति नीलो सिराज, यासमीन अहमद, गुलनाज जलील, शबनम, फरहा, ज़ाहिदा, नाहीद आदि का विशेष योगदान रहा।

