अनीस अहमद
मेरठ। रविवार को जानी थाने पर जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने आने वाली सात तारीख को ईद-उल-अजहा के त्योहार को लेकर जानी क्षेत्र के ग्राम प्रधान व चैयरमेन और सम्मानित व्यक्तियों के साथ जानी थाने पर शांति समिति की मीटिंग की जिसमें जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर ने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थल पर ना करें कुर्बानी घर के अंदर ही करें। और कोई भी त्यौहार के समय माहौल को बिगड़ते हुए दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे

और ईद उल अजहा का त्यौहार सब भाई मिलजुल कर और शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं। इस मौके पर जानी खुर्द प्रधान वेदपाल फौजी, जानी बुजुर्ग नूर मोहम्मद, सिवाल खास पतिपर्सन गुलजार चौहान सिवालखास पूर्व चेयरमैन मैहराज, सिसौला बुजुर्ग पूर्व प्रधान नौशाद और अन्य सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित रहे

