अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। कस्बा सिवालखास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की दुआ की।इस अवसर पर अनवार कुरैशी भाजपा पूर्व प्रत्याशी शकील रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है।कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी शकील रजा, मनव्वर चौहान, वकील चौहान, हाजी यासीन कुरैशी, सुशील चौहान, किशन दत्त शर्मा, नाजर कुरैशी, हाजी हनीफ कुरैशी, हाजी जावेद कुरैशी, मोहम्मद रफीक, यामीन चौहान, शेरा सभासद, नेत्रपाल जाटव, ओमपाल सिंह जाटव, आबिद अल्वी, हमीद कुरैशी, सुहेल फरहान कुरैशी, रिहान कुरैशी और मोहम्मद साजिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



