मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता गौरव चौधरी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न खाप चौधरियों, किसान नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों, किसानों से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सिवालखास मेरठ के सपा नेता गौरव चौधरी के साथ खोकर खाप के चौधरी सुभाष खोकर बागपत, मान खाप के चौधरी मोहन लाल मान छपरौली, मलिक खाप के चौधरी आजाद मलिक बागपत और दांगी खाप के चौधरी धर्मपाल (बीकेटी) बड़ौत शामिल रहे।इसके अलावा किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव मेरठ कपिल पूनिया, छपरौली के महिपाल सिंह मान, मेरठ के अनुज पूनिया, छपरौली के प्रमोद, पूरा महादेव के चौधरी रामवीर प्रधान, चौधरी कल्लू डीलर, मेरठ की उर्मिला चौधरी, श्री जयवीर बालियान पहलवान, रवि बालियान और चौधरी वीरेंद्र बालियान प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। खाप प्रतिनिधियों और किसान नेताओं की मौजूदगी को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सपा नेता गौरव चौधरी की इस मुलाकात के बाद सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक समूहों के बीच संवाद को लेकर भी इसे अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।



